Monday, Oct 26

होम = Breaking = अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शन हिंसक, हालात संभालने के लिए RAF तैनात

अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शन हिंसक, हालात संभालने के लिए RAF तैनात

by | Oct 26, 2026 | Breaking, News Big, देश

Arunachal Dam Protest: अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर प्रस्तावित बड़ी बांध परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। 11,200 मेगावाट की इस बहुउद्देश्यीय परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। हालात पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) की दो कंपनियां पासीघाट भेजी हैं।

तोड़फोड़ के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्वी सियांग ज़िले के पासीघाट में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नवी मुंबई से आरएएफ़ के करीब 250 जवानों को भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है।

गलत जानकारी से लोगों में आशंकाएं पैदा होने की बात।

सियांग नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना का स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि परियोजना को लेकर गलत जानकारी और भ्रांतियों के कारण लोगों में आशंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने अरुणाचल इंडिजिनस ट्राइब्स फोरम (एआईटीएफ़) और सामुदायिक संगठनों के साथ बैठक की। इसमें परियोजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई। पेमा खांडू ने कहा कि परियोजना, उसके रणनीतिक महत्व और उससे जुड़ी चिंताओं को समझने के लिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचना ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें: केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज ने स्कूटर को मारी टक्कर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत