Breaking

CJP प्रदर्शन में परिवार संग शामिल होने वाले थे केजरीवाल, पुलिस ने नहीं दी अनुमति

Arvind Kejriwal CJP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

केजरीवाल ने लोगों से की प्रदर्शन में पहुंचने की अपील

केजरीवाल ने देशभर के लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि बीजेपी को वोट नहीं देने वालों के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उनके मुताबिक, यह सब ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुआ है। केजरीवाल ने उनके इस्तीफे की मांग दोहराई।

दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से किया इनकार

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। नई दिल्ली रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि आवेदन बहुत देर से दिया गया था, जबकि नियमानुसार 10 दिन पहले सूचना देनी होती है। उन्होंने कहा कि CJP को पहले प्रदर्शन की अनुमति मिली थी, लेकिन उसने कानूनी निर्देशों और अपने वादों का पालन नहीं किया।

धारा 163 लागू, कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन समेत कई छात्र संगठनों के शामिल होने की योजना थी। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो। साथ ही वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक, जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों पर SC सख्त, परिवहन सेवाओं पर लगी रोक हटाने के निर्देश

Tanisha Verma

Recent Posts

मुस्लिम बहुल रेजिनगर में BJP की जीत कैसे हुई? शुभेंदु का दावा- बंगाली मुसलमान अब भाजपा के साथ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी…

23 minutes ago

योगी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

UP Agniveer Reservation: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसलों…

50 minutes ago

यूपी की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार जीते

UP Rajya Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई…

1 hour ago

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर JNU की कार्रवाई, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम बर्खास्त

JNU Professor Sexual Harassment Case: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से…

2 hours ago

लद्दाख में शुरू हुई भारत की पहली स्नो लेपर्ड सफारी, गाड़ी से देख सकेंगे हिम तेंदुआ

Snow Leopard Safari Ladakh: लद्दाख में अब पर्यटक बर्फीले पहाड़ों के बीच दुर्लभ हिम तेंदुए…

2 hours ago

सऊदी अरब में हूती हमले में 3 की मौत, एयरलाइन के पायलट की भी गई जान; रियाद में इमारतें क्षतिग्रस्त

Houthi Attack Saudi Arabia: सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों में तीन नागरिकों की…

2 hours ago