Supreme Court Delhi CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। मेट्रो स्टेशनों, ट्रेनों और सड़कों पर पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इससे आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित नहीं होनी चाहिए।
मेट्रो स्टेशन और बैरिकेडिंग की समीक्षा के निर्देश
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ट्रेनों के रद्द होने और कुछ सेवाओं को शुरुआती स्टेशनों से ही रोकने की बात कही। मुख्य न्यायाधीश ने सवाल किया कि क्या कई मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक एहतियातन स्टेशन बंद किए गए हैं और सरकार हालात की समय-समय पर समीक्षा करेगी। कोर्ट ने सरकार को बंद मेट्रो स्टेशनों की संख्या घटाने और सड़क पर बैरिकेडिंग की समीक्षा करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, बीच रास्ते 15 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

