अध्यात्म

अष्टमी-नवमी 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा कन्या पूजन? जानें सही तारीख

Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन करने की परंपरा है। हालांकि, साल 2026 में अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। कुछ लोग 18 अक्टूबर को पूजा की बात कह रहे हैं, तो कुछ 19 अक्टूबर को सही तारीख बता रहे हैं।

अष्टमी और नवमी 2026 की सही तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8:27 बजे शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी, जो 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, 18 अक्टूबर को सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि होने के कारण उदया तिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन अष्टमी और नवमी का कन्या पूजन एकसाथ किया जाएगा।

कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त

19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी का कन्या पूजन करने के लिए ये शुभ मुहूर्त बताए गए हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक
अमृत काल: सुबह 7:28 बजे से 9:16 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक

कन्या पूजन की विधि क्या है

अष्टमी और नवमी पर छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन 2 से 10 वर्ष तक की नौ कन्याओं को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। साथ ही एक बालक को भी बुलाया जाता है, जिसे लांगुर या भैरव का स्वरूप माना जाता है। कन्याओं के घर पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत करें। इसके बाद उनके पैर धोकर उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं। फिर तिलक लगाकर कलावा बांधें और हलवा, चने व पूरी का प्रसाद खिलाएं। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा या उपहार देने की परंपरा है। अंत में उनका आशीर्वाद लेकर जयकारों के साथ विदाई की जाती है।

ये भी पढ़ें: नवरात्र में रात के समय करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी गरीबी

Lavanya Dayal

Recent Posts

राहुल के साथ PC करने वाली NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप

NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

8 hours ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में साकेत कोर्ट ने फिर भेजा समन

Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

8 hours ago

16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराएंगे अभिजीत दिपके, देशभर के लोगों से की अपील

Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…

9 hours ago

‘सपा ने राज्यसभा सीट धन्नासेठ को बेची’, वाराणसी में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…

9 hours ago

BRICS से दूरी पर भड़कीं शेख हसीना, पूछा- तारिक रहमान को भारत आने से परहेज क्यों

Sheikh Hasina BRICS Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में…

10 hours ago