Ankita Bhandari Parents Protest: बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद अंकिता भंडारी के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। इस फैसले के विरोध में अंकिता के माता-पिता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और पार्टी कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में उतरे। देर रात दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें सुबह रिहा कर दिया गया। कांग्रेस के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता अब एक रिश्तेदार के घर चले गए हैं।
अंकिता भंडारी के पिता ने दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिलने तक देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले को रद्द करने की मांग की। अंकिता के पिता ने चेतावनी दी कि अगर नियुक्ति रद्द नहीं हुई, तो उन्हें एक बार फिर पूरे देश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग बेटी को न्याय दिलाना है और इसके लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
अंकिता भंडारी 2022 में ऋषिकेश के पास स्थित वनतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी और छह दिन बाद 24 सितंबर को उनका शव चीला नहर से बरामद हुआ। इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो मैनेजरों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं, अंकिता का परिवार और विभिन्न संगठन उस कथित VIP का नाम सार्वजनिक करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिसे विशेष सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव डालने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case : मां बोलीं, ‘मेरी बेटी का इंसाफ अधूरा’
Beautiful Deserts in India: भारत में जब भी रेगिस्तान की बात होती है, तो सबसे…
Manoj Tiwari Luv Kush Ramlila: नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध…
Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…
CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज…
Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…
Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…