Asia Cup 2025
Asia Cup 2025 : टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर इतिहास रच दिया। दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह 2016 के बाद टी20 एशिया कप में भारत की दूसरी जीत रही।
फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को करोड़ों की इनामी राशि देने की घोषणा की। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम को इस जीत के लिए कुल 21 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने इसे पल को भारतीय क्रिकेट और देश दोनों के लिए “गौरव का पल” बताया है।
सैकिया ने कहा, “खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया। हमें अपनी टीम और सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”
BCCI ने सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा “तीन वार, कोई जवाब नहीं। एशिया कप चैंपियंस। 21 करोड़ रुपये का इनाम खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को समर्पित।”
भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और लगातार 7 जीत दर्ज कर चैंपियन बना। वहीं, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “एशिया के अपराजित चैंपियंस को सलाम। पाकिस्तान पर 3-0 की क्लीन स्वीप और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।”
ये भा पढ़े – BCCI Chairman : BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मनहास, जम्मू-कश्मीर से पहला क्रिकेटर अध्यक्ष पद पर
भारत की इस ऐतिहासिक जीत (Asia Cup 2025) ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टीम इंडिया एक बार फिर एशिया की नंबर-वन टीम बनकर उभरी है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…