खेल

Asia Cup 2025 Super-4 : भारत-पाकिस्तान की होगी सुपर टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के सुपर-4 की चारों टीमों का ऐलान हो गया है। भारत सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली टीम बना, इसके बाद पाकिस्तान ने जगह बनाई। वहीं अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले के बाद ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में एंट्री की।

भारत का सुपर-4 शेड्यूल

सुपर-4 का आगाज़ शनिवार, 20 सितंबर से होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार, 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 24 सितंबर को भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से और 26 सितंबर को श्रीलंका से होगी।

  • भारत बनाम पाकिस्तान – रविवार, 21 सितंबर, दुबई

  • भारत बनाम बांग्लादेश – बुधवार, 24 सितंबर, दुबई

  • भारत बनाम श्रीलंका – शुक्रवार, 26 सितंबर, दुबई

  • सभी मुकाबले रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेले जाएंगे।

फाइनल में पहुंचने का रास्ता

भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। भारत अब तक लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर चुका है – यूएई को 9 विकेट और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टीम ने अपनी ताकत साबित की।

कब होगा फाइनल?

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में नंबर वन टीम है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फाइनल में टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है।

Kajal Sharma

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

4 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

26 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago