क्रिकेट

Asia Cup 2025 : हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सस्पेंस, सूर्यकुमार यादव की वापसी पर सवाल

Asia Cup 2025 : अगले महीने 9 तारीख से एशिया कप 2025 का रोमांच शुरू होगा. इस बार यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबूधाबी में खेला जाएगा। 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला पूरे क्रिकेट जगत की निगाहों का केंद्र बनेगा। लेकिन भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चिंता का विषय उनके स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस है, खासकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की।

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सस्पेंस

टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या की एशिया कप में भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। IPL 2025 के बाद से पांड्या क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर थे, हालांकि उन्होंने एक महीने पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। अब पांड्या को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। 11 और 12 अगस्त को होने वाले इस टेस्ट के बाद ही उनकी एशिया कप में खेलने की संभावना साफ हो पाएगी।

पांड्या अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, धारदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। भारतीय चयनकर्ता उनके तीनों डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत योगदान की उम्मीद करते हैं, और उनकी फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार,हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एनसीए की एक छोटी सी ट्रिप। यह स्पष्ट करता है कि वह फिटनेस टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन अंतिम फैसला 12 अगस्त के बाद ही हो सकेगा।

सूर्यकुमार यादव की वापसी पर सवाल

वहीं टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी फिटनेस पर चिंता बनी हुई है। सूर्यकुमार ने हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी, बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पूरी तरह से फिट होने में कम से कम एक और हफ्ता लगा सकते हैं। सूर्यकुमार की वापसी भारतीय टीम के लिए अहम है,क्योंकि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें : मार्क बाउचर और एमएस धोनी नहीं …पूर्व भारतीय कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

श्रेयस अय्यर की एंट्री तय

जहां हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अय्यर ने 27-29 जुलाई के दौरान फिटनेस टेस्ट पास किया है और उनके शानदार घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है। श्रेयस अय्यर दिसंबर 2023 के बाद से कोई टी20 (Asia Cup 2025) इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं,लेकिन उनके अनुभव और क्लास को देखते हुए भारतीय टीम में उनकी वापसी संभावित है।

टीम का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है, और उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के तीसरे हफ्ते में टीम का ऐलान किया जाएगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता हार्दिक पांड्या की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव की रिकवरी पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago