Breaking

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत की महिला हॉकी टीम की बड़ी जीत

Asian Games 2026 Women's Hockey: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और 19-0 से बड़ी जीत दर्ज कर अपने अभियान का दमदार आगाज किया।

दीपिका ने दागे 8 गोल

भारत की इस बड़ी जीत की सबसे बड़ी स्टार स्ट्राइकर दीपिका रहीं। उन्होंने अकेले 8 गोल दागकर एशियन गेम्स के एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। दीपिका के अलावा इशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। लालथंतलुआंगी ने 2 गोल किए, जबकि नवनीत, साक्षी, रुतुजा, नेहा, बलजीत और लालरेम्सियामी ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और उज्बेकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

सुचिका तरियाल ने पक्का किया भारत का पहला मेडल

20वें एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है। सुचिका तरियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका पदक सुनिश्चित हो गया है। वहीं, एशियन गेम्स के पहले दिन 9 खेलों में कुल 27 गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले होंगे। भारत की नजरें शुरुआत से ही ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर रहेंगी।

तैराकी में 7 स्वर्ण पदक दांव पर

पदक तालिका के लिहाज से रविवार का दिन अहम रहने वाला है। पहले दिन सबसे ज्यादा 7 स्वर्ण पदक तैराकी में दांव पर होंगे। इसके अलावा अलग-अलग खेलों में भी पदकों के लिए मुकाबले होंगे, जिससे शुरुआती दिन ही पदक तालिका में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago