Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। खराब होती हवा ने एक बार फिर दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में AQI 431, द्वारका सेक्टर-8 में 438 और आईआईटी दिल्ली में 443 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 रहा। इन सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
रविवार सुबह आठ बजे पटना में AQI 172 और लखनऊ में 224 दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 रहा, जबकि चंडीगढ़ में यह आंकड़ा 67 दर्ज हुआ। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले कम रहा।
सीपीसीबी के मुताबिक, AQI 401 से 500 के बीच होने पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में मानी जाती है। इसका असर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों के लिए यह और खतरनाक हो सकती है। वहीं, 301 से 400 के बीच AQI रहने पर लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने से सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 0 से 50 के बीच AQI को अच्छी श्रेणी में रखा जाता है।
ये भी पढ़ें: इजरायल में नई सरकार की कवायद तेज, आइजेनकोट को मिला पहला मौका
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Poland Shooting: पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शहर…