Poland Shooting: पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शहर के मशहूर मेन मार्केट स्क्वायर में हुई इस वारदात में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
गोलीबारी में मारे गए छह लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनमें एक ब्रिटिश और तीन पोलैंड के नागरिक शामिल हैं, जबकि दो की पहचान नहीं हो सकी है। कुल 16 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें पांच विदेशी नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और कथित हमलावर भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, घायलों में ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक हैं।
घटना के फुटेज में लोग जान बचाकर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही सशस्त्र पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी शुरू होने के महज तीन मिनट के भीतर ही पुलिस की गोली लगने से संदिग्ध की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर आज घर-घर विराजेंगी मां लक्ष्मी, जानें पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और दीपदान के नियम
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
View Comments