Monday, Nov 09

होम = News Featured = पोलैंड के व्यस्त बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, छह की मौत; कई विदेशी घायल

पोलैंड के व्यस्त बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, छह की मौत; कई विदेशी घायल

by | Nov 8, 2026 | News Featured, Others

Poland Shooting: पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शहर के मशहूर मेन मार्केट स्क्वायर में हुई इस वारदात में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

मृतकों में चार महिलाएं, एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल

गोलीबारी में मारे गए छह लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनमें एक ब्रिटिश और तीन पोलैंड के नागरिक शामिल हैं, जबकि दो की पहचान नहीं हो सकी है। कुल 16 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें पांच विदेशी नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और कथित हमलावर भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, घायलों में ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक हैं।

तीन मिनट में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

घटना के फुटेज में लोग जान बचाकर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही सशस्त्र पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी शुरू होने के महज तीन मिनट के भीतर ही पुलिस की गोली लगने से संदिग्ध की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर आज घर-घर विराजेंगी मां लक्ष्मी, जानें पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और दीपदान के नियम

Tags :