Praveen Kumar Gold Medal: भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स 2026 के हाई जंप T64 फाइनल में प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। फाइनल में चार खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रवीण ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हाई जंप T64 इवेंट में प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं बंटी ने 1.92 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह प्रतियोगिता में भारत ने दोनों शीर्ष पदक हासिल किए। दोनों पैरा एथलीटों के शानदार प्रदर्शन से देश की पदक तालिका में एक और स्वर्ण और रजत पदक जुड़ गया।
प्रवीण कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में लगातार दूसरी बार हाई जंप T64 का स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बचा लिया। इससे पहले उन्होंने हांगझोऊ में आयोजित 2022 के एशियन पैरा गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी। चार साल बाद उन्होंने फिर स्वर्ण पदक जीतकर इस स्पर्धा में अपनी बादशाहत कायम रखी।
प्रवीण कुमार की उपलब्धियों में 2024 पेरिस पैरालंपिक का स्वर्ण और 2020 टोक्यो पैरालंपिक का रजत पदक भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर तहसील स्थित गोविंदगढ़ गांव से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है। प्रवीण कुमार ने 2022 के बाद 2026 एशियन पैरा गेम्स में भी हाई जंप T64 का गोल्ड जीतकर खिताब बचाया।
ये भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, एक दिन में जीते 5 गोल्ड, 35 पहुंची पदकों की संख्या
Sleep Apnea and Fatty Liver Disease: नींद के दौरान तेज खर्राटे लेना, बार-बार नींद टूटना…
Vummidi Ethiraj Death: भारत के प्रसिद्ध जौहरी वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी…
Haridwar Har Ki Pauri: हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी घाट पर गंगा स्नान के…
Delhi NCR Air Pollution GRAP 1: दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण…
Finance Influencer V Harish Death: चेन्नई के पास 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश मंगलवार…
Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर…