Others

एयरपोर्ट पर पंजाब CM भगवंत मान को 3 घंटा रोका और जुर्माना लगाने का दावा, AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Bhagwant Mann Delhi Airport: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। पार्टी के मुताबिक, पेरिस से लौट रहे भगवंत मान को देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर रखा गया। AAP के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पेरिस गए थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर उन्हें रोके जाने की वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

AAP के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को रात में करीब तीन घंटे तक रोके रखा गया। पन्नू के मुताबिक, इसकी वजह यह नाराजगी थी कि प्रधानमंत्री के मना करने के बावजूद मान कोर्ट के आदेश पर पेरिस क्यों गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पंजाब के उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहुंचाने गए थे CM मान

बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि केंद्र ने किसानों के मुद्दे पर पंजाब की अनदेखी की और मुख्यमंत्री भगवंत मान को चार बार विदेश जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि मान हाई कोर्ट के निर्देश पर पेरिस गए थे, जहां उनका उद्देश्य फूड फेस्टिवल में पंजाब के राजमा और छोले जैसे उत्पादों को वैश्विक बाजार में पेश करना था।

'कार्रवाई को केंद्र सरकार का अहंकार बताया'

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया और बाद में 50 हजार रुपये का चालान किया गया। उन्होंने इसे केंद्र का अहंकार बताते हुए कहा कि सरकार पंजाब की तरक्की नहीं चाहती।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने CBI को सौंपा परविंदर सिंह झोटा का मर्डर केस, पीड़ित परिवार की मांग पर लिया फैसला

Sunil Gupta

Recent Posts

ऐतिहासिक सेंगोल बनाने वाले प्रसिद्ध जौहरी वुम्मिडी एथिराज का 99 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Vummidi Ethiraj Death: भारत के प्रसिद्ध जौहरी वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी…

20 seconds ago

हरिद्वार में सूखी हर की पौड़ी, बिना गंगा स्नान के निराश होकर लौट रहे श्रद्धालु

Haridwar Har Ki Pauri: हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी घाट पर गंगा स्नान के…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, AQI 244 पहुंचने पर GRAP-1 लागू

Delhi NCR Air Pollution GRAP 1: दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण…

55 minutes ago

फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश ने की आत्महत्या, CEO पर 3 करोड़ मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप

Finance Influencer V Harish Death: चेन्नई के पास 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश मंगलवार…

1 hour ago

बांग्लादेशी PM तारिक रहमान ने मंदिर पहुंचकर दिया 10 लाख का चेक, हॉस्टल बनवाने का भी किया वादा

Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर…

2 hours ago

कर्नाटक में शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई नई कार, बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

Karnataka: कर्नाटक के सागर शहर में नई कार खरीदने की खुशी उस वक्त हादसे में…

2 hours ago