Sensex Today: पिछले कारोबारी सत्रों की उठापटक के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछलकर 74,650 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में भी 223 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। दोनों प्रमुख सूचकांकों में आई इस तेजी से बाजार में खरीदारी का माहौल मजबूत नजर आया।
बाजार में तेजी की अगुवाई आईटी और बैंकिंग शेयर कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स 735 अंक यानी 2.33% चढ़कर 32,251 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी बैंक 355 अंक की बढ़त के साथ 55,843 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, मिडकैप शेयरों में सुस्ती बनी हुई है और निफ्टी मिडकैप 100 मामूली 0.02% गिरावट में है। लार्जकैप शेयरों में खरीदारी से बाजार की तेजी को मजबूती मिल रही है।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बाजार खुलने से पहले ही तेजी के संकेत दिए थे। उन्होंने बताया था कि गिफ्ट निफ्टी 75 अंक ऊपर 23,009 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जिससे भारतीय बाजार की सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि तेजी कितनी टिकाऊ रहती है, यह वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी व घरेलू संस्थागत निवेशकों (FII/DII) के फंड फ्लो पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया का शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, 28 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
Delhi NCR Air Pollution GRAP 1: दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण…
Finance Influencer V Harish Death: चेन्नई के पास 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश मंगलवार…
Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर…
Karnataka: कर्नाटक के सागर शहर में नई कार खरीदने की खुशी उस वक्त हादसे में…
Italy Violent Protests: इटली में हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त…
Ramayana Advance Booking 2026: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड'…