Thursday, Sep 24

होम = Others = 25 मिनट तक लखनऊ में THAR के पहियों के नीचे फंसा रहा कारोबारी, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

25 मिनट तक लखनऊ में THAR के पहियों के नीचे फंसा रहा कारोबारी, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

Thar incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके विभूति खंड में थार गाड़ी एक कारोबारी पवन पटेल नामक शख्स के पैर पर चढ़ गई। हादसा तब हुआ जब आरोपी चालक कार को आगे-पीछे कर रहा था और शख्स के दोनों पैर गाड़ी के पहियों के नीचे फंस गए। इस दौरान गाड़ी 25 मिनट तक शख्स के पैर पर खड़ी रही। मौके पर लोगों की अफरा-तफरी के बीच कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, मामले में पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में 10,000 किलोग्राम विस्फोटक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज कर की जा रही है पूछताछ

Tags : Lucknow thar