Breaking

एशियन गेम्स में पीवी सिंधु की हार से भारत को बैडमिंटन में झटका, अब इस मुकाबले से बची उम्मीद

PV Sindhu Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में बैडमिंटन के महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सिंधु ने मुकाबले में पहला सेट किया था अपने नाम

पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ जोरदार शुरुआत की है। दोनों के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम 23-21 से अपने नाम कर लिया। करीबी मुकाबले में सिंधु ने अहम मौकों पर धैर्य दिखाते हुए बढ़त बनाई थी।

हार के बावजूद भारत के पास है वापसी का मौका

अकाने यामागुची ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी करते हुए पीवी सिंधु के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। पहला सेट बेहद करीबी अंतर से गंवाने के बाद, यामागुची ने दूसरे गेम में खेल की रफ्तार बढ़ाई और लगातार आक्रामक रैलियों के दम पर सिंधु को दबाव में रखा। यामागुची ने यह गेम 21-18 से अपने नाम किया। इस तरह जापान ने भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि, टीम इवेंट में अभी भारत के पास वापसी का मौका है और बाकी मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम सेमीफाइनल की राह पकड़ सकती है।

गोल्ड बचाने उतरेगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि इससे पहले 10 बजे टॉस किया जाएगा। टीम इंडिया के पास अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए गोल्ड मेडल डिफेंड करने का मौका है। फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों पर शानदार प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम को संतुलित खेल दिखाना होगा। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी खिताबी मुकाबले में भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

भारत ने अब तक जीते 6 मेडल

एशियन गेम्स में भारत के नाम अब तक कुल 6 मेडल हो गए हैं। भारत ने इसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते हैं। आज भी भारत को कई मेडल की उम्मीद होगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

4 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago