Breaking

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तरियाल ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, भारत का MMA मेडल पक्का

Suchika Tariyal Asian Games MMA: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला मेडल पक्का कर लिया है। नागोया में जारी खेलों में भारतीय MMA खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में पहुंचते ही सुचिका का कांस्य पदक पक्का हो गया है। अब वह 21 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

सुचिका ने 2-0 से जीता मुकाबला

नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय MMA खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का कांस्य पदक पक्का हो गया है। अब वह 21 सितंबर को पदक के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

चोट के बाद MMA में बनाई पहचान

घुटने की चोट और कुछ अन्य कारणों से लंबे समय तक खेलों से दूर रहने के बाद सुचिका तारियाल ने MMA में हाथ आजमाया और यहां भी अपनी पहचान बनाई। यूरेशिया क्षेत्र में 92वें स्थान पर काबिज अल्तांचिमेग बैगलमा के खिलाफ मुकाबले में सुचिका ने शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

MMA में भारत का खुला मेडल खाता

सुचिका तारियाल की जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला मेडल पक्का कर लिया है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में MMA में भारत का पहला पदक भी होगा। वहीं, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने भी रविवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। ग्रुप एफ के शुरुआती मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। श्रीजा अकुला ने पहले मैच में नी महारानी को 3-1 से मात देकर भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने पहला गेम जीता, लेकिन दूसरा गेम 8-11 से गंवा दिया। इसके बाद श्रीजा ने वापसी करते हुए लगातार दो गेम 11-4, 11-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

16 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago