Viral Video
Viral Video: कहते हैं उम्र कभी हौसले की राह नहीं रोक सकती और यह बात कठुआ की 90 वर्षीय दादी अम्मा ने सच साबित कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दादी जिस आत्मविश्वास से कार चलाती दिखीं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।
यह वीडियो मशहूर मोटो व्लॉगर Vishal Lalotra ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। सड़क पर जब उनकी नजर एक Maruti Alto पर पड़ी, तो ड्राइविंग इतनी स्मूद थी कि लगा कोई अनुभवी युवा गाड़ी चला रहा होगा। लेकिन जैसे ही कैमरा ड्राइवर सीट पर गया, सब चौंक गए वहां 90 साल से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला बैठी थीं।
वीडियो में दादी अम्मा ट्रैफिक के बीच पूरे आत्मविश्वास के साथ कार संभालती नजर आती हैं। न घबराहट, न हिचक बस फोकस और कंट्रोल। उनकी ड्राइविंग से प्रभावित होकर विशाल उनके घर तक पहुंचे और बातचीत की। दादी ने मुस्कुराते हुए बताया कि गाड़ी चलाना उन्हें आज़ादी का एहसास देता है और यही उनकी ताकत है।
इसके बाद विशाल ने दादी के साथ कार में सफर भी किया। इस दौरान दादी का आत्मविश्वास और ऊर्जा साफ झलक रही थी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा “दादी रॉक्ड, दुनिया शॉक्ड”, तो किसी ने कहा “उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है।” यह वीडियो सिर्फ एक ड्राइव नहीं, बल्कि उस जज़्बे की कहानी है जो उम्र की हर दीवार तोड़ देता है।
ये भी पढ़ें: FIR में 19 साल के युवक का नाम, लेकिन ड्राइवर महिला थी? गोवा थार एक्सीडेंट में बड़ा ट्विस्ट
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…