Breaking

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की युवा ब्रिगेड तैयार, टीम का ऐलान

Australia U19 Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने अंडर-19 क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जो सितंबर-अक्टूबर में राजकोट और अहमदाबाद में वनडे और चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी।

13 सितंबर से शुरू होगा भारत दौरा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम का चयन किया है। यह टीम 13 सितंबर से 9 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेगी, जहां राजकोट और अहमदाबाद में भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

टिम नीलसन संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच पूर्व विकेटकीपर टिम नीलसन होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल डेवलेपमेंट हेड सोन्या थॉम्पसन ने कहा कि भारत दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का बड़ा अवसर होगा। उनके अनुसार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत विपक्ष के खिलाफ खेलने से खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी, जबकि टिम नीलसन का अनुभव टीम के लिए काफी अहम साबित होगा।

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम

कैसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक चोजनेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस और थॉमस वासियो।

Sunil Gupta

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago