दुनिया

ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, बुल्गारिया में की गई आपात लैंडिंग; 57 पैसेंजर थे सवार

Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहे विमान को एहतियातन बुल्गारिया में उतारा गया। खतरे की सूचना मिलते ही बुल्गारिया की वायुसेना ने MiG-29 लड़ाकू विमान भेजकर इसकी निगरानी की। विमान में सवार सभी 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रोमानिया के ऊपर से विमान ने बदला अपना रूट

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने रविवार शाम 6:46 बजे तेल अवीव से उड़ान भरी थी। रोमानिया के ऊपर पहुंचने के बाद इसे बुल्गारिया की राजधानी सोफिया की ओर मोड़ दिया गया, जहां रात 9:10 बजे इसकी लैंडिंग हुई। बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अलर्ट मिलने के करीब 30 मिनट बाद सुरक्षा जांच शुरू की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बुल्गारिया और इजराइली मीडिया ने बम की धमकी की जानकारी दी है।

13 अक्टूबर को भी बम की मिली थी धमकी

न्यूयॉर्क से तेल अवीव पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट को भी 13 अक्टूबर को बम की धमकी मिली थी। विमान को खाली कराकर तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। इससे एक दिन पहले इंडोनेशियाई पायलट के कारण इजराइल ने इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी थी। पायलट बदले जाने के बाद विमान को मंजूरी मिली। दरअसल, सितंबर में फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद इजराइल ने सुरक्षा नियम सख्त करते हुए 11 देशों के पायलटों और क्रू पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: इजरायल फ्लाईदुबई की फ्लाइट के पायलट स्मित मच्छार को देगा नागरिक वीरता पुरस्कार

Sunil Gupta

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में थे सवार

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग करने…

47 minutes ago

ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा महंगा, उल्लंघन पर ₹1,000 जुर्माने से लेकर जेल तक की होगी सजा

Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की दमदार शुरुआत, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…

2 hours ago

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…

3 hours ago

भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान पहुंचे HC, आमिर खान ने राज ठाकरे से की मुलाकात

Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ…

3 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- जेलेंस्की का देश बर्बाद हो चुका है, पुरुषों की कमी है; अब युद्ध खत्म हो

Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago