Others

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में थे सवार

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे। कोटा पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब तीनों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

एक्टर टाइगर की रेकी का है शक

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए फरार हुए। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।

फायरिंग में टाइगर और ड्राइवर को आई थी चोट

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। घटना में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। शाम करीब 7 बजे तीन लोगों ने टाइगर की कार पर गोलियां चलाई थीं। इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर बाइक मिलने के बाद एक्शन में आई मुंबई पुलिस, 2 संदिग्ध हिरासत में

शाहरुख, अजय और टाइगर को बड़ा झटका, विमल इलायची विवाद में दिल्ली HC ने याचिका की खारिज

Sunil Gupta

Recent Posts

परविंदर झोटा की हत्या पर पिता भीम सिंह का आया बयान, कहा- अमित शाह पर भरोसा; CBI जांच होगी

Parvinder Jhota News: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा की हत्या…

49 minutes ago

ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, बुल्गारिया में की गई आपात लैंडिंग; 57 पैसेंजर थे सवार

Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…

2 hours ago

ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा महंगा, उल्लंघन पर ₹1,000 जुर्माने से लेकर जेल तक की होगी सजा

Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…

3 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की दमदार शुरुआत, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…

3 hours ago

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…

4 hours ago

भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान पहुंचे HC, आमिर खान ने राज ठाकरे से की मुलाकात

Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ…

4 hours ago