Parvinder Jhota News: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा की हत्या के बाद उनके पिता भीम सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें अमित शाह से कोई विरोध नहीं है। भीम सिंह ने यहां तक कहा कि अगर अमित शाह का विरोध किया जाता है, तो वह इसे अपना विरोध मानेंगे। मंगलवार को मानसा के एक व्यस्त बाजार में मेडिकल स्टोर के मालिक ने परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भीम सिंह ने कहा कि उन्हें देश के गृह मंत्री अमित शाह पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द कार्रवाई होगी और इसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भी की।
परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने बताया कि वह एक्शन कमेटी की दो बैठकों में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें कमेटी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब उनकी जगह उनकी बहू मनप्रीत बैठेंगी। बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने झोटा को सिख समुदाय का शहीद घोषित किया है।
अकाल तख्त के जत्थेदार ने अरदास के दौरान पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाई परविंदर सिंह झोटा ने नशे के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी। जत्थेदार ने प्रार्थना की कि झोटा का नशा विरोधी अभियान सफल हो, उनके परिवार को न्याय मिले और पंजाब से नशे के कारोबार का खात्मा हो।
ये भी पढ़ें: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब रहा बंद, बाजारों में बंद का दिखा असर
Ram Sharan Nautiyal: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान…
Anil Pandit Audio: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का…
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग करने…
Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…
Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…
Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…