Surya Kumar Yadav News: टी20 वर्ल्ड कप के 2 मैचों में टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था कई क्रिकेट फैंस ने इस फैसले को लेकर हैरानी जताई थी। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को ड्रॉप किए जाने का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अक्षर पहले गुस्से में थे लेकिन बाद में इस नाराजगी को सुलझा लिया गया था।
एक इंटरव्यू में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस वर्ल्ड कप मे अक्षर पटेल उप-कप्तान थे और वह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं। उनके पास क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जाने पर अक्षर काफी गुस्से में थे और उनका गुस्सा होना जायज भी है। उन्होंने बताया, "मैंने उनसे बात की और माफी मांगी।" सूर्यकुमार ने कहा, "मैंने उससे कहा था कि मुझसे गलती हुई है और मुझे खेद है लेकिन यह टीम का फैसला था।"
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी प्रेशर की सिचुएशन होती है तो उनके सुझाव अहम होते हैं और वे खिलाड़ियों से बात करते हैं। बॉलिंग यूनिट में दोनों गाइड करते हैं कि कैसे सामने वाली टीम को टैकल किया जाए।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या मुश्किल में? भारतीय ऑलराउंडर के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, FIR दर्ज
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…