Bad Food Combination: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और फास्ट फूड की बढ़ती आदतों के चलते लोग अक्सर ऐसे फूड कॉम्बिनेशन खा लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि शरीर और मन के संतुलन का आधार माना गया है। इसमें “विरुद्ध आहार” यानी ऐसे खाद्य पदार्थों का जिक्र मिलता है, जिन्हें एक साथ खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों को साथ में खाना चाहिए और किनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड कॉम्बिनेशन, जिन्हें साथ खाने से बचना बेहतर है।
दूध के साथ खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा या आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे फल दूध को पेट में फाड़ सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग भोजन के बाद फल खा लेते हैं, लेकिन यह आदत सही नहीं मानी जाती। फल जल्दी पचते हैं, जबकि भोजन को पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में दोनों को साथ लेने से पेट में फर्मेंटेशन हो सकता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
आयुर्वेद में दही और मछली को एक साथ खाने से मना किया गया है। माना जाता है कि यह संयोजन खून को प्रभावित कर सकता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से बचना चाहिए।
आजकल लोग वजन घटाने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, शहद को गर्म करने या बहुत गर्म चीजों के साथ लेने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं।
दूध और नमक को एक साथ लेना भी सही नहीं माना जाता। दूध ठंडा और मीठा होता है, जबकि नमक गर्म प्रकृति का होता है। इनका मिश्रण शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकता है और त्वचा व पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें: जिम जाने का नहीं है समय? तो अपनाएं ये स्मार्ट वर्कआउट रूटीन
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…