Badshah Isha Rikhi Divorce: मार्च 2026 में बादशाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसके बाद उनकी दूसरी शादी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, हालांकि बादशाह ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं और अब दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। यानी शादी के महज 5 महीने बाद ही बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता खत्म हो गया।
31 अगस्त को बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला कर चुके हैं। खास बात यह है कि बादशाह ने शादी के बाद कभी सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर नहीं की थीं और न ही इस रिश्ते पर खुलकर बात की थी। अब अचानक अलग होने के ऐलान से उनके फैंस भी हैरान हैं।
बादशाह और ईशा रिखी ने अपने जॉइंट पोस्ट में कहा कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने फैंस और लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। साथ ही साफ किया कि इस मामले पर ये उनका इकलौता बयान है और आगे उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह के कयास या अटकलें न लगाई जाएं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…