Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा में 70 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खमहौरा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, महिला खेत से अकेली घर लौट रही थीं, तभी युवक ददुआ ने उन्हें अकेला देखकर गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उनकी नाक की कील लेकर फरार हो गया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाईं।
ASP बांदा शिवराज के अनुसार, पुलिस ने आरोपी ददुआ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से महिला की लूटी गई नाक की कील भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के मुताबिक, ददुआ पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और करीब दो महीने पहले ही बाहर आया था। वह अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। हालांकि, पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत के बाद लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता पहला पदक; भारत का 28 साल का इंतजार खत्म
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…
Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…
Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…
GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…