Categories: दुनिया

हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, शव के पास डांस कर मनाया जश्न, बांग्लादेश की घटना से लोगों में आक्रोश

Bangladesh News: बांग्लादेश में जब से मोहम्मद यूनुस की सरकार बनी है तब से हिंदुओं को प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ढाका में एक हिंदू व्यापारी की हत्या ने हिंदुओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। कबाड़ व्यापारी लाल चंद सोहाग की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। जिसको लेकर शनिवार को सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतरे और यूनुस सरकार पर हिंसा को रोकने में विफल होने का आरोप लगाया। हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को छात्रों ने निकाली थीं रैलियां

घटना के विरोध में ढाका के कई विश्वविद्यालय परिसरों में बुधवार को छात्रों ने रैलियां निकालीं। बता दें कि जबरन वसूली करने वालों ने पुराने ढाका इलाके में मिटफोर्ड अस्पताल के सामने कबाड़ व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कुछ ही दिनों पहले वायरल हुए घटना के एक वीडियो में सोहाग को कंक्रीट के स्लैब के टुकड़ों से पीटकर मार डाला गया। इतना ही नहीं, जब मौत की पुष्टि हो गई तो हमलावर शव के पास नाचते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: आतंकी कसाब के खिलाफ सरकारी वकील रह चुके निकम को पीएम मोदी ने क्यों लगाया फोन? सामने आई वजह

चश्मदीदों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसरों (Bangladesh News) में “तुम दरिंदों को लोगों को मारने का अधिकार किसने दिया? जब जबरन वसूली करने वाले उत्पात मचा रहे हैं, तो अंतरिम क्या कर रही है?” जैसे नारे लगाए। घटना को लेकर बीआरएसी विश्वविद्यालय, एनएसयू, ईस्ट वेस्ट विश्वविद्यालय और सरकारी ईडन कॉलेज जैसे निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन किया, जबकि लाल चंद की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद ढाका विश्वविद्यालय और जगन्नाथ विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए।

यह भी देखें: UP News: बुलंदशहर की बुलंदी, देश की पहली ISO सर्टिफाइड जिला पंचायत बनी |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago