Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर के राधा गोबिंद धर्मसभा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देने पर जोर दिया। मंदिर में उनका खास स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर को 10 लाख टका (बांग्लादेशी करंसी) का चेक दिया और हॉस्टल बनाने का आश्वासन भी दिया।
सभी धर्मों को समान अधिकार देने पर जोर
तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई और अन्य धर्मों के लोगों को समान अधिकार मिलने चाहिए। 1971 के मुक्ति संग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने धर्म, विचारधारा और सामाजिक पहचान से ऊपर उठकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने 2024 के छात्र आंदोलन का भी उल्लेख किया और इसे विवाद का विषय बनाने के बजाय भविष्य की दिशा पर ध्यान देने की अपील की।
रंगपुर के विकास के लिए 1,800 करोड़ रुपये मंजूर
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर शहर के विकास के लिए 1,800 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कार्यकारी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (ECNEC) की बैठक में स्वीकृत इस राशि से जिले में पुल, पुलिया, स्कूल, कॉलेज और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पुराने मतभेदों को भुलाकर तरक्की पर ध्यान देने की अपील की।
तारिक रहमान फरवरी में BNP के नेतृत्व में चुनाव जीतने के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले उन्होंने 17 साल से अधिक समय लंदन में निर्वासन में बिताया था और दिसंबर 2025 में बांग्लादेश लौटे थे।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश की दो टूक, ‘भारत से लाकर फांसी देंगे’

