Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से वापस लाने की मांग तेज कर दी है। ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने कहा कि सरकार हसीना की इच्छा का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के जरिए उन्हें वापस लाएगी। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश लौटते ही हसीना को मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा।
बांग्लादेश बोला- प्रत्यर्पण की मांग भारत पर दबाव बनाने की रणनीति नहीं
जाहेद उर रहमान ने कहा कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग सिर्फ भारत पर दबाव बनाने के लिए नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस लाने के लिए गंभीर है और यह मामला भारत के सामने एक शर्त के तौर पर रखा गया है।
हसीना के लौटते ही मौत की सजा का सामना करने का दावा
जाहेद उर रहमान ने कहा कि अगर शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों की समीक्षा की मांग करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि हसीना के देश पहुंचते ही उन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, भारतीय मीडिया को इंटरव्यू देने की अनुमति मिलने पर भी उन्होंने बांग्लादेश सरकार की नाराजगी जाहिर की।

