Cover Story Big

बांग्लादेश में नई सरकार का पहला बड़ा संकेत, भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद ही भारत-बांग्लादेश संबंधों में सुधार का स्पष्ट संकेत मिला है। दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए लगभग दो महीने से बंद सभी वीजा सेवाओं को दोबारा से शुरू कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच पिछले महीनों में पैदा हुए कूटनीतिक तनाव को कम करने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्यों बंद हुई थी सेवाएं

दूसरी ओर, दिसंबर में भारत-विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या और उसके बाद हुई विरोध प्रदर्शनों के चलते भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ गया था। इन विरोध प्रदर्शनों में कई भारत विरोधी तत्वों ने हिस्सा लिया और कुछ हिंदू समुदायों को निशाना बनाया गया। इसके बाद दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीयों के लिए कुछ वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी थी।

तारिक रहमान के पद संभालने के साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अब मेडिकल, पर्यटन और अन्य सभी श्रेणियों के वीजा सेवाएं बहाल होंगी। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से काउंसलर सेवाएं भी पूरी तरह से शुरू हो गई हैं।

नागरिकों के लिए सभी प्रकार के वीजा सेवाएं

भारत की ओर से भी सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। गुरुवार को सिलहट में भारत के वरिष्ठ कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने मीडिया से कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सभी प्रकार के वीजा सेवाएं बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी हो रहे हैं, और जल्द ही यात्रा वीजा सहित अन्य श्रेणियां भी शुरू की जाएंगी।

दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत

राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर सुधार के इन संकेतों के बीच यह भी चर्चा है कि क्या तारिक रहमान अपनी पहली विदेशी यात्रा के रूप में नई दिल्ली का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र के साथ रहमान को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और दिल्ली आने का आमंत्रण दिया है। अगर रहमान अपनी पहली विदेश यात्रा के तौर पर दिल्ली आते हैं, तो यह दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत मानी जाएगी।

इस कदम से संकेत मिलते हैं कि बांग्लादेश की नई BNP सरकार नई दिल्ली के साथ मजबूत रिश्तों पर जोर दे रही है और शुरुआती स्तर पर दोनों देशों के बीच कड़वाहट कम करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: India-US Interim Trade Deal: मार्च में ऐतिहासिक डील, जानें कितना लगेगा टैरिफ और क्या होंगे नए बदलाव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago