क्रिकेट

टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश ने किया किनारा, ICC की भारत में खेलने की ठुकराई शर्त

Bangladesh ICC Justice Row: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले क्रिकेट की दुनिया में बड़ा भूचाल आ गया है। बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर भारत में होने वाले टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। सुरक्षा और राजनीतिक हालात का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने साफ कर दिया कि जब तक उसके मुकाबले भारत से हटाकर श्रीलंका में नहीं कराए जाते, तब तक टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी।

क्या है बांग्लादेश का तर्क

ICC की चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने फैसले पर अड़ा रहा। खिलाड़ियों के साथ हुई अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है और बांग्लादेश किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। सरकार, बोर्ड और खिलाड़ी – तीनों इस फैसले पर एकमत हैं।

वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई

ICC ने 21 जनवरी की बैठक में बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को भारी बहुमत से खारिज कर दिया था। 16 देशों की वोटिंग में केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश ने समर्थन किया, जबकि 14 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। इसके बाद ICC ने साफ कहा कि भारत में बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा।

क्या है विवाद की जड़

विवाद की जड़ भारत-बांग्लादेश के बिगड़ते रिश्ते माने जा रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इसी दौरान BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने भारत में IPL प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में कराने की मांग तेज हो गई, जिसे ICC ने नामंजूर कर दिया।

क्या बदल जाएगी टूर्नामेंट की तस्वीर

मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को अपने तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना था, लेकिन अब उसके बहिष्कार से टूर्नामेंट की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। ICC के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेश की जगह किस टीम को मौका दिया जाएगा। माना जा रहा है कि स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में शामिल किया जा सकता है।

अब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर ICC के अगले कदम पर टिकी है, क्योंकि यह टकराव सिर्फ एक टीम के बाहर होने का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राजनीति के नए मोड़ का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें: UN से अलग नई वैश्विक ताकत? ट्रंप ने लॉन्च किया ‘बोर्ड ऑफ पीस’, दुनिया में मचा हलचल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago