Breaking

बैंकों में 3 दिन की बुलाई गई हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक कामकाज पर पड़ेगा असर; जानें कर्मचारियों की मांग

Bank Strike September 2026: सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल वापस लेने से इनकार कर दिया है। 22 सितंबर को हुई सुलह बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद यूनियनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। इसका असर बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है और लगातार छुट्टियों के चलते कई जगहों पर पांच दिनों तक सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

बैंक यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। यूनियनों के मुताबिक, मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। 22 सितंबर को हुई सुलह बैठक में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और वित्तीय सेवा विभाग ने इस मुद्दे पर सरकार के विचार करने की बात कही। हालांकि, यूनियनों का कहना है कि बैठक में उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कहा है कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के मुताबिक, हड़ताल तभी टाली जाएगी, जब मांग को लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। यूनियनों के कार्यक्रम में 26 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल का भी जिक्र है। वहीं, सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों से हड़ताल से बचने की अपील की है।

ग्राहकों को दिए गए ये सलाह

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान शाखाओं से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार होने के कारण लगातार पांच दिनों तक शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, इसका असर कर्मचारियों की भागीदारी पर निर्भर करेगा। ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

33 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

58 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago