UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आइस्क्रीम विक्रेता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात से आस पास के लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना बाराबंकी के परसवाल गांव के पास की है। स्थानीय निवासी 50 साल के शंकर से किसी बात को लेकर बबलू का विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच शंकर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बबलू के गला पर वार कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…