Monday, Aug 24

होम = Breaking = मां से अनबन के बाद घर से निकली, अगले दिन नाले में मिली रोहित पवार के PA की बेटी की लाश

मां से अनबन के बाद घर से निकली, अगले दिन नाले में मिली रोहित पवार के PA की बेटी की लाश

Rohit Pawar PA Daughter Death: महाराष्ट्र के बारामती में NCP-SCP विधायक रोहित पवार के निजी सहायक (PA) की 15 वर्षीय बेटी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। लड़की शनिवार शाम करीब 4 बजे मां से किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई थी। देर रात बारामती तालुका पुलिस थाने में अपहरण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घर के पास नाले में मिला शव

पुलिस ने तीन टीमों को अलग-अलग जगह तलाश के लिए भेजा था। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे लड़की का शव घर के पास एक नाले में मिला। बारामती के डीवाईएसपी चैतन्य कदम के मुताबिक, पड़ोसी इमारत की छत पर लड़की की चप्पल मिली, जबकि टेरेस का दरवाजा बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अस्पताल पहुंचे रोहित पवार

घटना की जानकारी मिलते ही रोहित पवार बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि परिवार को न्याय चाहिए। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बारामती मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। रोहित पवार राजेंद्र पवार और सुनंदा पवार के बेटे तथा शरद पवार के बड़े भाई अप्पासाहेब पवार के पोते हैं।

ये भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का ठिकाना फिर तैयार, बहावलपुर में दोबारा खड़ा हुआ जैश का हेडक्वाटर