131 करोड़ का ऐलान
T20 World Cup 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए अब तक का सबसे बड़ा कैश प्राइज़ घोषित किया है। बोर्ड ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम को कुल 131 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी टीम को दिया गया सबसे बड़ा पुरस्कार माना जा रहा है।
यह घोषणा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की शानदार जीत के दो दिन बाद की गई। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ खिताब बचाया बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया। साथ ही सूर्यकुमार यादव उन कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने भारत को विश्व कप जिताया है, जिसमें कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे नाम शामिल हैं।
टूर्नामेंट के दौरान भारत को केवल एक हार का सामना करना पड़ा, जब सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका ने उसे 76 रन से हराया था। हालांकि उस झटके के बाद टीम ने शानदार वापसी की। भारत ने नॉकआउट में वेस्ट इंडीज़ को हराया और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में जगह बनाई। BCCI ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी ही सफलता की उम्मीद जताई है।
ये भी पढ़ें: आपको देखकर बहुत अच्छा लगा…जब एमएस धोनी ने टीम इंडिया को दी विश्वकप जीत की बधाई, कोच साहब को लेकर कही ये बात
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…