Breaking

युवा भारतीय क्रिकेटर पर BCCI ने लगाया 2 साल का बैन, उम्र में हेरफेर का आरोप

BCCI 2 Year Ban: भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए बंगाल के युवा लेग स्पिनर रोहित यादव को बड़ा झटका लगा है। उम्र से जुड़े दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां मिलने के बाद BCCI ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ राजकोट और अहमदाबाद में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

3 जन्म प्रमाण पत्र मिले हैं

जांच में रोहित यादव के नाम से तीन जन्म प्रमाणपत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज था। आधार में भी जन्म वर्ष कई बार बदला गया—2014 में 2007, 2017 में 2006 और 2021 में 2009। पते में भी उत्तर प्रदेश से हावड़ा और लिलुआ तक बदलाव मिला। इन विसंगतियों के चलते उन्हें आयु-वर्ग क्रिकेट के लिए अयोग्य पाया गया। CAB ने उन्हें जूनियर टीम से बाहर कर BCCI को जानकारी दी, जिसके बाद बोर्ड ने घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ था चयन

इस बैन से रोहित यादव के करियर को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका दौरे के अंतिम यूथ टेस्ट में छह विकेट लेकर उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज के लिए चुना गया था। अब BCCI उनकी जगह जल्द किसी दूसरे खिलाड़ी का ऐलान कर सकता है।

62 खिलाड़ियों को अयोग्य घोषित किया गया

रोहित यादव अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर कार्रवाई हुई है। सीएबी ने जूनियर क्रिकेट में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत दस्तावेज और उम्र संबंधी विसंगतियों वाले 62 खिलाड़ियों को 2026-27 और 2027-28 सत्रों के लिए पंजीकरण या स्थानांतरण के लिए अयोग्य घोषित किया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

38 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

39 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago