MP News
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार की सुबह जिले के कटन आमड़ी, महिदपुर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक झुंड मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और राहगीर भी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज महिदपुर सिविल अस्पताल और आसपास के निजी क्लीनिकों में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि आमडी खेड़ा कटन स्थित एक मंदिर के ऊपर लगे पेड़ में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। किसी अज्ञात कारण से अचानक छत्ता हिल गया, जिससे गुस्साई मधुमक्खियां झुंड बनाकर उड़ पड़ीं और पास खड़े यात्रियों तथा राहगीरों पर टूट पड़ीं। उस समय मंदिर परिसर के पास कई यात्री बस और ऑटो का इंतजार कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के हमले से वहां हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई दुकानों में घुस गया, तो कोई मंदिर के अंदर या खेतों की ओर भागकर छिप गया। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने सिर, हाथ और चेहरे पर बुरी तरह डंक मार दिए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बचाया और महिदपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश घायलों को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं, हालांकि कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है ताकि पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके। महिदपुर की यह घटना एक चेतावनी बन गई है कि प्राकृतिक खतरे कभी भी, कहीं भी उत्पन्न हो सकते हैं। फिलहाल क्षेत्र में मधुमक्खियों के आतंक के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़े – देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…