Categories: Othersखेल

मैंने सपने में भी नहीं सोचा था… इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान शुभमन गिल ने खोले राज, बताया पिता को…

India tour of England : टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने और कप्तान के तौर पर अपना नया अध्याय शुरू करने के लिए शुभमन गिल अब तैयार लग रहे हैं.25 वर्षीय शुभमन गिल 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली आगामी इंग्लैंड सीरीज़ में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे.भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में अपने चयन को लेकर बातचीत में शुभमन ने कहा कि यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसके बारे में उन्होंने बड़े होने पर कभी सोचा भी नहीं था.

किस खबर को गिल ने राज रखा

एक स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत में भारतीय टेस्ट कप्तान गिल ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता ने भी मुझे भारत का टेस्ट कप्तान बनते हुए देखा होगा. और मैंने निश्चित रूप से ऐसा नहीं सोचा था. कप्तान बनना मेरे सपनों में भी नहीं था. गिल एक सवाल का जबाव दे रहे थे जिसमें उनसे पुछा गया था कि टीम के कप्तान बनने का पल उनके और उनके परिवार के लिए क्या मायने रखता है.

बातचीत में गिल ने यह भी साझा किया कि उन्होंने शुरुआत में टीम के कप्तान बनने की खबर को गुप्त रखा, क्योंकि गिल चाहते थे कि पिता को सूचित करने से पहले इसके आधिकारिक होने का इंतज़ार किया जाए. गिल ने कहा कि जब ये खबर आई तो उन्होंने मुझे फ़ोन किया. मुझे थोड़ा पहले पता था लेकिन मैंने इसके आधिकारिक होने तक इंतज़ार किया. जब उन्हें यह पता चला तो हमने बहुत दिल से बातचीत की.

भारत के 37वें टेस्ट कप्तान हैं गिल

गौरतलब है कि पंजाब के इस बल्लेबाज ने 2020 में मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसके बाद गिल ने 32 मैचों में 1,893 रन बनाए हैं.उनके इस पारी में पाँच शतक भी शामिल हैं. गिल अब भारत के 37वें टेस्ट कप्तान के रूप में वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे.बता दें कि रोहित ने मई की शुरुआत में इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था. कप्तान के रूप में गिल की पहली बड़ी परीक्षा इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में होगी जहां भारत एक बार फिर इतिहास रचने की कोशिश करेगा.

चयनकर्ताओं से कोई दबाव नहीं :गिल

बातचीत के दौरान गिल ने चयनकर्ताओं,अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपनी चर्चा के बारे में भी बात की. गिल ने कहा कि वे बस यही चाहते हैं कि मैं एक नेता के रूप में खुद को अभिव्यक्त कर सकूं. उन्होंने मुझे यही बताया कि उनकी कोई अपेक्षा नहीं है, वे मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जिसके लिए मैं सक्षम नहीं हूं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई दबाव या विशेष अपेक्षा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago