Tuesday, Oct 13

होम = कर्नाटक = बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का आरोप, HR मैनेजर ने कमरे में बुलाकर की अश्लील हरकत

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का आरोप, HR मैनेजर ने कमरे में बुलाकर की अश्लील हरकत

Bengaluru: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत एक फूड एंड बेवरेज सर्विस कंपनी के HR मैनेजर के खिलाफ 26 वर्षीय महिला कर्मचारी से कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, महिला मई 2026 में कंपनी के कस्टमर सर्विस विभाग से जुड़ी थी। उसने आरोप लगाया कि HR मैनेजर उसकी निजी जिंदगी में लगातार दखल देता था और उसकी निजता का उल्लंघन करता था।

मोबाइल चेक करने और टैटू दिखाने का दबाव

FIR के अनुसार, आरोपी महिला का मोबाइल छीनकर उसकी जांच करता था और उसे दूसरे लोगों से बातचीत करने से रोकता था। वह महिला पर सीने पर बना टैटू दिखाने का दबाव भी डालता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 24 सितंबर से आरोपी लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

कमरे में बुलाकर कपड़े उतारने का आरोप

महिला के मुताबिक, 30 सितंबर को HR मैनेजर ने उसे कार्यस्थल के एक कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर अपने कपड़े उतारकर निजी अंग दिखाए और महिला पर भी ऐसा करने का दबाव बनाया। घटना के बाद महिला कमरे से बाहर निकल गई। उसने अपने दोस्तों को घटना बताई और उनसे सलाह ली।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

इसके बाद महिला ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2) और 79 के तहत FIR दर्ज की है। धारा 78(2) पीछा करने और धारा 79 महिला की गरिमा का अपमान करने वाले शब्दों, इशारों या कृत्यों से संबंधित है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर उसका बयान दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़े: हार्वर्ड के नाम पर 93 लाख की ठगी, पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट ने की आत्महत्या; पिता ने जमीन बेचकर जुटाई थी रकम