Breaking

भज्जी vs श्रीसंत: पुराने थप्पड़ कांड पर फिर छिड़ी जंग, पैसे कमाने का आरोप

Ex- Pacer Sreesanth says he has cut all ties with Harbhajan: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने 2008 के चर्चित ‘स्लैपगेट’ विवाद को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने इस विवाद पर बने एक विज्ञापन से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए। श्रीसंत के इस बयान के बाद एक बार फिर IPL का पुराना ‘स्लैपगेट’ मामला सुर्खियों में आ गया है।

पूर्व पेसर श्रीसंत ने इंटरव्यू में क्या कहा?

 एस. श्रीसंत ने कहा, “मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की, यह पहली बार है। हाल तक कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस मुद्दे पर एक विज्ञापन बनाया। इससे उन्होंने करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए। फिर उन्होंने मुझे फोन किया और इस पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा।” एस. श्रीसंत ने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा, ‘मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं। अगर कोई आपके साथ कुछ गलत करता है, तो उसे माफ करना चाहिए, लेकिन भूलना नहीं चाहिए। अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर वही काम करेंगे। वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, इसमें कोई शक नहीं है।”

'उस इंसान के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं'

एस. श्रीसंत ने कहा, “उस इंसान के साथ अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें भाई कहता था, लेकिन पिछले एक-दो महीनों में उन्होंने वह विज्ञापन बनाया और अब मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि माफ करो, लेकिन कभी भूलो मत। मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है और न ही मुझे उनकी कोई जरूरत है। भगवान उन्हें और उनके परिवार को आशीर्वाद दें।” उन्होंने आगे कहा, “कई इंटरव्यू में, यहां तक कि रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में भी उन्होंने मेरी बेटी के बारे में बात की। लोग सोचते हैं कि वह बहुत महान इंसान हैं, हो सकता है हों भी… लेकिन मेरे लिए, भारत के लिए खेलने के समय से लेकर अब तक, यह सब एक दिखावा है, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता।”

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago