Cover Story Big

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, नया नौकर फरार

Bhopal Retired IAS Officer Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर स्थित उनके घर में उनका शव मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

दो दिन पहले रखा गया था नया नौकर

राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित घर में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर पर काम करने वाले एक नए नौकर पर शक जताया जा रहा है। बताया गया है कि उसे करीब दो दिन पहले ही काम पर रखा गया था। वारदात के बाद से वह घर से गायब है। इसी वजह से पुलिस की जांच फिलहाल उसके आसपास केंद्रित है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नौकर और राकेश अग्रवाल के बीच कोई बातचीत या विवाद हुआ था या नहीं और घटना के बाद वह कहां गया। घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हत्या के पीछे लूट, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह या आरोपी को लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़े: भारत में Apple Pay लॉन्च, iPhone से ऐसे करें कार्ड पेमेंट; जानें कौन से कार्ड और डिवाइस होंगे सपोर्ट

Tanisha Verma

Recent Posts

कॉकपिट में पायलट और कॉ-पायलट भिड़े, चाकूबाजी के बाद भेजा हाईजैक सिग्नल; सऊदी में कराई लैंडिंग

Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…

33 seconds ago

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

26 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

42 minutes ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

59 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी की 6 फसलों के MSP में बढ़ोतरी; जानिए गेहूं से लेकर सरसों तक का नया भाव

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…

1 hour ago