टेक

भारत में Apple Pay लॉन्च, iPhone से ऐसे करें कार्ड पेमेंट; जानें कौन से कार्ड और डिवाइस होंगे सपोर्ट

Apple Pay India Launch: भारत में iPhone यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है। Apple ने अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay को देश में लॉन्च कर दिया है। अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स अपने एलिजिबल क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़कर स्टोर, ऐप और वेबसाइट पर भुगतान कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। अमेरिका में यह सेवा 2014 से मौजूद है।

UPI से अलग है Apple Pay का तरीका

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम UPI है, जहां QR कोड स्कैन करके सीधे बैंक अकाउंट से भुगतान किया जाता है। Apple Pay का मॉडल इससे अलग है। इसमें कार्ड को डिजिटल रूप से Apple Wallet में जोड़कर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जाता है। अगर दुकान का POS मशीन NFC पेमेंट स्वीकार करता है, तो iPhone या Apple Watch को मशीन के पास ले जाकर भुगतान किया जा सकता है। iPhone पर साइड बटन को दो बार दबाकर Face ID या पासकोड से पहचान पूरी करनी होगी। इसके बाद कार्ड नंबर, PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। Samsung पहले से भारत में इस तरह की सुविधा दे रहा है।

शुरुआत में सीमित कार्ड का सपोर्ट

भारत में Apple Pay की शुरुआती सीमा यह है कि फिलहाल सभी बैंक और कार्ड इसके साथ काम नहीं करेंगे। शुरुआत में समर्थित Axis Bank Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक आगे और बैंक व कार्ड जोड़े जाएंगे। फिलहाल RuPay कार्ड और UPI पेमेंट का सपोर्ट नहीं है। इस वजह से Apple Pay अभी UPI का विकल्प नहीं है। UPI बैंक अकाउंट से तुरंत भुगतान के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि Apple Pay फिलहाल कार्ड को फोन में डिजिटल रूप से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसका शुरुआती इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने वाले यूजर्स के बीच अधिक हो सकता है।

ऐप और वेबसाइट पर भी कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay का इस्तेमाल ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी किया जा सकेगा। इससे हर बार कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और अन्य जानकारी भरने की जरूरत कम होगी। भारत में Apple ने Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline समेत कई पेमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के साथ काम किया है। कई बड़े व्यापारियों के नेटवर्क पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

इन डिवाइस में चलेगा Apple Pay

Apple Pay के लिए कम से कम iPhone XR या नया मॉडल और iOS 18 या बाद का वर्जन जरूरी है। Apple Watch के लिए Series 6 या नया मॉडल और watchOS 11 या बाद का वर्जन चाहिए।

Apple Wallet में कार्ड कैसे जोड़ें?

iPhone में Wallet ऐप खोलकर Add Card विकल्प चुनें और कार्ड की जानकारी दर्ज करें। बैंक अतिरिक्त वेरिफिकेशन मांग सकता है। कुछ मामलों में बैंक के ऐप से भी कार्ड को Wallet में जोड़ा जा सकता है। कार्ड जोड़ने के बाद बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी से सत्यापन पूरा करना जरूरी हो सकता है।

ये भी पढ़े: ‘यह शख्स मॉन्स्टर है, कोई इसे नहीं जानता’: AI CEOs के साथ लंच में सुंदर पिचाई पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

Hairfall से परेशान हैं तो आजमाएं प्याज का रस, जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका

Onion Juice For Hairfall: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प से जुड़ी…

22 minutes ago

कॉकपिट में पायलट और कॉ-पायलट भिड़े, चाकूबाजी के बाद भेजा हाईजैक सिग्नल; सऊदी में कराई लैंडिंग

Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…

32 minutes ago

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

57 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

1 hour ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

2 hours ago