मध्य प्रदेश

सीना पकड़कर गिरा, फिर नहीं उठा! भोपाल की कपड़े की दुकान में युवक की मौत CCTV में कैद

Bhopal Youth Death CCTV: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कपड़े की दुकान पर 30 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अपने दोस्त को कपड़े दिलाने के लिए दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और कुछ ही सेकंड में वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र मालवीय के रूप में हुई है। यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात करीब 8 बजे हुई। शैलेंद्र की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

सीने में दर्द के बाद अचानक गिर पड़ा युवक

जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र सोमवार रात अपने दोस्त के साथ लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित कपड़े की दुकान पर गया था। दोनों दुकान में मौजूद थे, तभी अचानक शैलेंद्र के सीने में दर्द होने लगा। बताया गया है कि उसने एक गोली भी खाई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। युवक की हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में शैलेंद्र की तबीयत बिगड़ने और उसके गिरने की घटना रिकॉर्ड हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार और परिचित सदमे में हैं। शैलेंद्र की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, सोमवार रात कपड़े की दुकान में एक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। शैलेंद्र की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुकान में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: बस में पकड़े एक-दूसरे के बाल, फिर थप्पड़बाजी! NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मारपीट

Lavanya Dayal

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

2 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

3 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

3 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

3 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

3 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

3 hours ago