Breaking

फ्लाईदुबई विमान हाईजैक की साजिश में बड़ा खुलासा, UAE में मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

Flydubai Hijack Attempt: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर हाईजैक कर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के मामले में UAE पुलिस ने मालदीव के दो पायलटों को गिरफ्तार किया है। दोनों हाल ही में एयरलाइन में भर्ती हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया।

मालदीव के दूतावास ने परिवारों को दी सूचना

UAE स्थित मालदीव के दूतावास ने दोनों पायलटों के परिवारों को हिरासत की जानकारी दे दी है। हालांकि, मालदीव के अधिकारियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

ओमानी को-पायलट से क्या था संबंध?

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार पायलट काम के दौरान ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी के संपर्क में थे और उसी इमारत में रहते थे। हालांकि, जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ सबूतों या घटना में कथित भूमिका का खुलासा नहीं किया है।

30 सितंबर को विमान हाईजैक करने की हुई थी कोशिश

आरोप है कि 30 सितंबर को अल-हम्मामी ने फ्लाईदुबई के मुख्य पायलट स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला किया और विमान को हाईजैक करने की कोशिश की।

UAE ने बताया आतंकी हमले की कोशिश

UAE ने घटना को आतंकवादी हमले की कोशिश करार दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को-पायलट पर चरमपंथी विचारधारा का समर्थन करने का संदेह था। मामले की जांच जारी है। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी कथित बड़ी साजिश की जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े: वित्त मंत्री के बयान से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा; निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का फायदा

Tanisha Verma

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

2 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

2 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

2 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

3 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

3 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

3 hours ago