Big Boss 19
Big Boss 19 : विवादों और ड्रामे से भरे रियलिटी शो बिग बॉस 19 में दर्शकों को अब पहला बड़ा रोमांच देखने को मिलने वाला है। सीजन की शुरुआत से ही घर के अंदर होने वाले झगड़े, रणनीतियां और व्यक्तिगत कहानियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा हुआ है। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया और Big Boss 19 का आखिर पहला कैप्टन बन गया।
बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी का टास्क हमेशा दर्शकों का पसंदीदा होता है। इस बार के पहले कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छा गई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के कंटेस्टेंट्स बसीर अली और गौरव खन्ना के बीच टास्क के दौरान बहस भी देखने को मिली। वहीं, अमाल मलिक ने कहा कि जो भी कैप्टन बनेगा, वह घर में सभी के लिए चुनौती बन सकता है।
Big Boss 19 के पहले कैप्टन बनने की दौड़ में सबसे आगे कुनिका सदानंद का नाम आया है। रिपोर्टस के मुताबिक, कुनिका को शो में पहला कैप्टन बनाने की दावेदारी मिली है। कुनिका ने पहले दिन से ही अपनी मजबूत और खुली पर्सनैलिटी से घर के अंदर अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी राय स्पष्ट रूप से व्यक्त करती हैं और इसी वजह से उनके कैप्टन बनने से घर के अंदर खेल का माहौल बदल सकता है।
कुनिका के कैप्टन बनने से घर में नई रणनीतियां और ड्रामा देखने को मिल सकते हैं। बिग बॉस में कैप्टन बनने वाले कंटेस्टेंट को विशेष अधिकार मिलते हैं और वह घर के अन्य सदस्यों पर अपनी छाप छोड़ सकता है। इससे खेल में नए मोड़ और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : बिना कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’, रिलीज डेट भी फाइनल
बिग बॉस 19 का पहला कैप्टेंसी टास्क और कुनिका के कैप्टन बनने की संभावना दर्शकों के लिए रोमांचक पल लेकर आएगी। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, घर के अंदर रणनीतियांऔर टकराव और भी तीव्र होते नजर आएंगे।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…