Breaking

Big Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

Jagdeep Dhankhar Resigns:  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की.

पत्र में क्या लिखा है

धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद को भी आभार व्यक्त किया।

अपने इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुझे संसद के सभी माननीय सदस्यों से जो स्नेह,विश्वास और सम्मान मिला, वह जीवनभर उनके हृदय में संचित रहेगा. उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में मिले अनुभव और दृष्टिकोणों के लिए मैं गहराई से आभारी हूं। भारत के आर्थिक विकास और अभूतपूर्व परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य और संतोष का विषय रहा है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

17 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

47 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago