मनोरंजन

Bigg Boss 19: घर में हंगामा, कैप्टेंसी टास्क में फरहाना बनीं कैप्टन, झगड़ों से भरा एपिसोड

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड पूरी तरह लड़ाई-झगड़ों से घिरा रहा। शो में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत के साथ ही ड्रामा और बढ़ गया। सबसे पहले फरहाना भट्ट को कैप्टेंसी की दावेदारी मिली, जिसके बाद उनका कुनिका सदानंद से तीखा विवाद हो गया। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि उनका झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुनिका और तान्या की भिड़ंत

नए प्रोमो में दिखाया गया कि कुनिका और तान्या मित्तल के बीच भी झगड़ा हो जाता है। तान्या किचन में कुनिका से ऊंची आवाज में बात करती दिखीं और कहा कि उन्हें छोटी-छोटी बातों पर टोका न जाए। बाद में गार्डन एरिया में टास्क के दौरान फरहाना, अशनूर और अभिषेक से उलझती नजर आई।

कैप्टेंसी टास्क में फरहाना और गौरव आमने-सामने

कैप्टेंसी की असली जंग फरहाना और गौरव के बीच हुई। वोटिंग में अभिषेक, कुनिका, अशनूर, अवेज, प्रणित और मृदुल ने गौरव को सपोर्ट किया, जबकि अमाल, बसीर, नेहल, ज़ीशान, नीलम, शहबाज और तान्या ने फरहाना के पक्ष में वोट डाले। इस मुकाबले में बाजी फरहाना ने मारी और वह घर की नई कैप्टन बन गईं।

घरवालों की बुराई वाली क्लिप ने बढ़ाया ड्रामा

टास्क के दौरान बिग बॉस ने कुछ ऑडियो क्लिप्स सुनवाई, जिनमें घरवाले एक-दूसरे की आलोचना करते सुनाई दिए। इसमें मृदुल की तान्या के खिलाफ बातें और बसीर, अमल और ज़ीशान द्वारा अवेज पर की गई निजी टिप्पणियां शामिल थी। अवेज दरबार यह सब सुनकर टूट पड़े और फूट-फूटकर रोने लगे। नेहल ने उन्हें सांत्वना दी, वही अमाल ने अवेज से माफी मांगते हुए माना कि उनके रिश्ते पर टिप्पणी करना गलत था।

नेहल की एंट्री और नई जंग

नेहल चुडासमा के घर में दोबारा एंट्री लेते ही तान्या से उनकी जोरदार बहस हुई। नेहल ने तान्या पर आरोप लगाया कि वह बार-बार “विक्टिम कार्ड” खेलती हैं और बाकी घरवालों को उनके खिलाफ आगाह किया।

ये भी पढ़ेपेरिस की रोमांटिक हवा में गूंजा शम्मी–शर्मिला का सुर, बना सदाबहार कल्ट सॉन्ग

अभिषेक और फरहाना का विवाद

एपिसोड के अंत में अभिषेक बजाज (Bigg Boss 19) और फरहाना भट्ट की बड़ी लड़ाई देखने को मिली। मामला तब शुरू हुआ जब फरहाना ने अभिषेक का तौलिया इस्तेमाल कर लिया और तान्या ने यह बात अभिषेक तक पहुंचा दी। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने लड़ाई के दौरान हद पार करने के लिए फरहाना की जमकर क्लास लगाई थी। दर्शक सलमान खान का रिएक्शन देखने के लिए वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago