Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों दर्शकों को लगातार नए सरप्राइज और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। ताज़ा एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। मेकर्स की ओर से जारी नए प्रोमो में दिखाया गया कि घरवाले जिस कंटेस्टेंट को कैप्टन की रेस से बाहर करना चाहते थे, वही दोबारा घर की कप्तान बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क अधूरा रह गया और बिग बॉस ने अनाउंसमेंट करते हुए इसे रद्द कर दिया है। नियमों के अनुसार जब टास्क रद्द होता है, तो पिछला कैप्टन ही अपनी पोज़िशन पर बना रहता है। इस कारण फरहाना भट्ट को एक बार फिर घर की कप्तान बना दिया गया है। खास बात ये है कि फरहाना इस सीजन की पहली ऐसी सदस्य बन गई हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार कैप्टेंसी मिली है।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और प्रणित मोरे ने फरहाना की कैप्टेंसी को असफल बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने मिलकर उन्हें कप्तानी की रेस से बाहर करने का निर्णय भी लिया था। लेकिन बिग बॉस के अचानक आए ट्विस्ट ने पूरा खेल बदल दिया और जिसे घरवालों ने फेल करार दिया था, वही फिर से घर की लीडर बन गई।
इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में कुल 8 प्रतियोगियों के नाम शामिल हैं। जिसमें अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी शमिल है। इनमें से किसी एक को इस हफ्ते शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़े – शास्त्रीय संगीत जगत को बड़ी क्षति : 91 वर्ष की उम्र में पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन
अब देखना दिलचस्प होगा कि फरहाना की दोबारा कैप्टेंसी (Bigg Boss 19) घर में क्या नए बदलाव लाती है और वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान किस सदस्य को बेघर करने का ऐलान करते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…