Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रामनगर के खटौरी गांव के पास दोन कैनाल के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज थाना क्षेत्र के ससराव गांव के ग्रामीण नवरात्रि पर मंदिर में कलश स्थापना के लिए जलभरी करने दोन कैनाल पहुंचे थे। शोभायात्रा के दौरान ट्रॉली पर सवार एक बच्चा हाथ में झंडा लेकर खड़ा था। इसी बीच झंडा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया। अचानक हुए हादसे से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। करंट की चपेट में आने से कई बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामनगर के एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने पुष्टि की कि हादसे में दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दो गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटक रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, तार की ऊंचाई कम होने के कारण ट्रॉली पर मौजूद झंडा उसके संपर्क में आया और हादसा हो गया। नवरात्रि के पहले दिन हुई इस घटना से ससराव गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। कलश स्थापना की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
ये भी पढ़े: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में मारपीट, जूते भी चले
Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…
Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…
Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का…
Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे की स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर…
Prakash Dy EC: भारत निर्वाचन आयोग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।…